Latestमध्यप्रदेश

भाजपा की फीडबैक रिपोर्ट चौंकानें वाली, मौजूदा कई विधायक-मंत्रियों पर हार का खतरा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है बीते माह प्रदेश के सभी 51 जिलों में फ़ीडबैक औऱ परफॉमेंस विभाग के संयोजकों की नियुक्ति के करीब 1 माह बाद इनसें मिली रिपोर्ट चोंकाने वाली है।

 

भाजपा सूत्रों के अनुसार बीजेपी की खुफिया सर्वे रिपोर्ट में जिन 68 मौजूदा विधायकों के हारने की बात कही गयी है उनमें श्योपुर से दुर्गालाल विजय, सबलगढ़ से मेहरबान रावत, जौरा से सूबेदार सिंह, मुरैना से मंत्री रुस्तम सिंह, भिंड से नरेंद्र कुशवाह, मेहगांव से मुकेश चौधरी, ग्वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, सेंबड़ा से प्रदीप अग्रवाल, भांडेर से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से प्रह्लाद भारती, अशोकनगर से गोपीलाल जाटव, चांचौड़ा से ममता मीणा, गुना से पन्नालाल शाक्य, राजगढ़ से आशीष शर्मा, मुरलीधर पाटीदार, मंत्री दीपक जोशी, कुशुम मेहदले, गौरीशंकर शेजवार, सूर्यप्रकाश मीणा, शरद जैन, अंतर सिंह आर्य, ओमप्रकाष धुर्वे,  माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, शामिल बताये जाते है।

 

सूत्र बताते है कि सरकार की इस रिपोर्ट में इन सभी मंत्रियों की सम्भावित पराजय की भविष्यवाणी की गयी है। इनके अलावा राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन, भूपेंद्र सिंह, जयंत मलैया, विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, रामपाल सिंह, विश्वास सारंग, ललिता यादव, को लेकर साफ़ किया गया है कि ये सभी मंत्री गहरे संकट में बहुत मुश्किल से ही इनकी जीत संभव हो सकेगी।

 

इस रिपोर्ट में लगभग 68 बीजेपी विधायको की हार और 35 पर कांटे की टक्कर का खुलासा किया गया है। सूत्रों के अनुसार विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव,  जगदीश देवड़ा, विष्णु खत्री, सुरेंद्र नाथ सिंह, जितेंद्र गहलोत, उषा ठाकुर,  नीना वर्मा, नागेंद्र सिंह, केदार शुक्ला, रामल्लू बेस, रामलाल रोतेल, मीणा सिंह, शंकर लाल तिवारी, दिव्यराज सिंह, प्रतिभा सिंह तथा मोती कश्यप के नाम 2018 में सम्भावित पराजय वाली खुफिया सर्वे सूची में है। जिसे हाल ही में मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व को सौंपा गया है। फ़ीडबैक सर्वे रिपोर्ट बीजेपी के केंद्रीय आलाकमान को भी भेजी गयी।

 

शिवराज की लोकप्रियता बरकरार

हालांकि भाजपा के इस अंदरूनी फ़ीडबैक में राहत की बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को बरकरार माना गया है लेकिन इन 68 विधायकों का पता काटने की सिफारिश की गयी है।इस सर्वे के बाद सीएम ने कई विधायको से निजी रूप में बात की है।

गौरतलब है कि बीजेपी के गुजरात में 100 मौजूदा विधायकों में से 38 को हार का मुंह देखना पड़ा है साथ 8 मंत्रियों को भी अपनी सीटे गवानी पड़ी है, इसलिये ये सर्वे बीजेपी के लिये बड़ा सिरदर्द साबित होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Back to top button