Latest

ओरछा में सड़क हादसे में 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

ओरछा में सड़क हादसे में 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

ओरछा में सड़क हादसे में 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी। मध्य प्रदेश के ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर के पीछे एक फॉर्च्यूनर कार सवार तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई। उसने यहां हाथ ताप रहे सात लोगों को कुचल दिया और फिर गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर दिया है। ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

निवाड़ी के ओरछा में अलाव ताप रहे लोगों को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ड्राइवर ने कुचल दिया। इस घटना से 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ओरछा थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि कार का ड्राइवर की नशे की हालत में था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बाद में देखा गया कि कार का टायर भी फटा हुआ है।

 

विवाह पंचमी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में मौजूद थे लोग
पुलिस भी जगह के सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही लोगों के बयान दर्ज कर रही है। बताया गया कि तेज रफ्तार कार ड्राइवर लापरवाही पूर्वक चला रहा था। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रामराजा सरकार मंदिर के पीछे घटना स्थल पर विवाह पंचमी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी।

ग्वालियर आरटीओ में रजिस्टर्ड है फॉर्च्यूनर कार
ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर एमपी 07 जेडई 7251 ने सड़क किनारे बैठे 7 लोगों को टक्कर मारी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

कार की टक्कर से ये लोग हो गए घायल
घटना में नरेंद्र पुत्र मुरारी आदिवासी, निवासी रामनगर थाना ओरछा, साहिल पुत्र महेंद्र अहिरवार निवासी मोहनपुरा थाना पृथ्वीपुर, राजकुमार पुत्र गोरेलाल बंजारा निवासी घाटमपुर, अनिकेत पुत्र राजेश पल निवासी रामनगर, सागर पुत्र राजू सौर निवासी रामनगर, अभिषेक पुत्र संतराम अहिरवार निवासी मोहनपुरा और दीपक पुत्र बाबू सौर निवासी चंदेरिया थाना जेरोन घायल हुए हैं।

इधर… गैस रिसने से लगी आग, सामान जला
टीकमगढ़ जिले के थाना चंदेरा अंतर्गत ग्राम हरकनपुरा में घेरलू सिलेण्डर की पाइप से गैस रिसने पर घर में आग लग गई। आगजनी की घटना में गृहस्थी का सामन जल गया। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। हरकनपुरा निवासी मिथला पाल पति कम्मोद पाल ने बताया कि सुबह जब खाना बना रही थी।

तभी अचानक सिलेंडर की पाइप लाइन से गैस रिसने से आग लग गई और लपटें उठने लगी। आग देखकर मिथला पाल बाहर आ गई। जैसे ही ग्रामीणों को आगजनी की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ओरछा में सड़क हादसे में 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Back to top button