
राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 7 लोग झुलस गए, जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. इसमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है.
दरअसल, पुलिस और फायर ब्रिगेड को रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि इलाके में एक घर में आग लग गई है. इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान 7 लोगों को घर से निकाला गया. इसमें से 3 महिलाओं और 2 पुरुषों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.








