Site icon Yashbharat.com

5G Update: अफवाहों पर न दें ध्यान: सीओएआई ने कहा- 5जी प्रौद्योगिकी पूरी तरह से सुरक्षित

20210507 084326

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने रविवार को कहा कि 5 जी प्रौद्योगिकी पूरी तरह से सुरक्षित है और यह गेमचेंजर साबित होगी। इतना ही नहीं, इससे अर्थव्यवस्था और समाज को काफी लाभ होगा।

साथ ही उसने कहा कि इस प्रौद्योगिकी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, वह गलत है। अभी तक उपलब्ध सुबूत से पता चलता है कि यह प्रौद्योगिकी सुरक्षित है।

सीओएआई रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी बड़ी दूरसंचार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है। उसने कहा कि देश में दूरसंचार क्षेत्र में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण सीमा को लेकर पहले ही सख्त प्रावधान हैं। वैश्विक रूप से मान्य मानकों की तुलना में देश में नियम अधिक कड़े हैं।

सीओएआई के महानिदेशक एसपी कोचर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य मानक की तुलना में भारत में केवल 10 फीसदी विकिरण की अनुमति है। विकिरण और उसके प्रभाव को लेकर जो भी चिंता जताई जा रही है, वह सही नहीं है। ये भ्रम फैलाने वाली आशंकाएं हैं। जब भी कोई नई प्रौद्योगिकी आती है, तो ऐसा ही होता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 5जी प्रौद्योगिकी को चुनौती देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की याचिका को खारिज कर दिया था और उन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

 

Exit mobile version