katniमध्यप्रदेश

54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने 300 पाव देशी शराब की जब्त, कीमत 54 हजार रुपए

54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने 300 पाव देशी शराब की जब्त, कीमत 54 हजार रुप

कटनी/विजयराघवगढ़। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान विजयराघवगढ़-टीकर आम रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दो प्लास्टिक की बोरियों में शराब ले जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों मोटरसाइकिल और शराब से भरी बोरियां सड़क पर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पीछे बैठे ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन (29), निवासी शारदा मंदिर ग्राउंड के पास, विजयराघवगढ़ को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह पेटियों में रखे 300 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 54 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपए है, बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब दीपक उर्फ पंडा जायसवाल की है और दोनों इसे टीकर क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। वहीं आरोपी दीपक उर्फ पंडा जायसवाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, नीलेश सिंह, पारस पटेल तथा प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button