धूमधाम से मनाया गया श्री भूमि प्रकट शारदा माता का 53 वां प्राकट्य समारोह
धूमधाम से मनाया गया श्री भूमि प्रकट शारदा माता का 53 वां प्राकट्य समारोह
कटनी-श्री भूमि प्रकट शारदा माता का 53 वां प्राकट्य समारोह 20 अप्रैल को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया दिन सोमवार को मनाया गया श्री भूमि प्रकट शारदा माता ने अपने भक्त श्रीमति सावित्री बाई रजक की सेवा से प्रसन्न होकर स्वप्न में कहा था कि मैं तेरे घर के पास स्थित बिही के पेड़ के नीचे अक्षय तृतीया के दिन प्रकट होऊंगी। सन् 1973 में अक्षय तृतीया के दिन उसी बिही के पेड़ के नीचे सावित्री बाई के बरगवां स्थित मकान के पास प्रकट हुई थीं। तभी से माँ शारदा का प्राकट्य उत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है इस वर्ष 53 वां प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे मां का प्राकट्य उत्सव एवं उसके पश्चात भण्डारे का विशाल आयोजन किया गया तथा रात्रि 8 बजे से विशाल देवी जागरण वीनभगत जबलपुर के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गए कार्यक्रम के संचालन प्रसिद्ध अनाज व्यवसायी देशराज गुप्ता ने किया । राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बरगंवा स्थित यह मंदिर भक्ति की आस्था का प्रतीक बनता जा रहा है तथा मंदिर को सिद्ध पीठ के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम के
आयोजन मे देशराज गुप्ता एवं यशोदा गुप्ता द्वारा किया गया इस दौरान भक्तजन श्रीराम गुप्ता, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता (रिंकू) प्रकाश नागपुर, मुकेश गुप्ता रायपुर, रूपाली समता, लक्ष्मी, प्रिया, कौशिक, अक्षत अनवेशा नित्या, प्रकाश रजक अनुप्रिया, चमनलाल, कल्पना,
शिवम, रानी, सेल, धर्मेश, मुन्ना, कुन्जीलाल, राहुल, चेतराम, सुभाष, संदीप, गुड्डा, विनोद, कन्हैया भैया शोनू, राजकुमार, मनमोहन गुप्ता (गोंदिया) एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय गुप्ता अन्य भक्त ने माता की के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण किया

