CM पोस्ट के लिए 500 करोड़? नवजोत कौर सिद्धू के आरोप पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

CM पोस्ट के लिए 500 करोड़? नवजोत कौर सिद्धू के आरोप पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला। नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले आरोप पर बीजेपी का बड़ा हमला। सुधांशु त्रिवेदी और सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार और पक्षपात का आरोप लगाया।
CM पोस्ट के लिए 500 करोड़? नवजोत कौर सिद्धू के आरोप पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के हालिया बयान ने पंजाब की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए “500 करोड़ रुपए तक देने पड़ते हैं”। उनके इस बयान को बीजेपी ने तुरंत हाथों-हाथ लेते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।
बीजेपी का पलटवार – लोकतंत्र के लिए खतरा है कांग्रेस : सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू का बयान कांग्रेस के भीतर गहरे बैठे भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
उन्होंने आरोप लगाया;
“कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। देश की जनता सावधान रहे, क्योंकि ये लोग लोकतंत्र के दुश्मन हैं। इनके हाथों में न देश का संविधान सुरक्षित है, न पार्टी का।”
त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस अब एक ही सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं।
“कांग्रेस ने डाकू बैठाए हैं” — पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़
नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। जाखड़ ने दावा किया—
“मैंने सुना था कि कांग्रेस में एक मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ रुपये देकर कुर्सी हासिल की थी। कांग्रेस ने डाकू बैठाए हैं।”
उन्होंने सीधे नाम लिए बिना अंबिका सोनी पर भी सवाल उठाए। जाखड़ ने कहा कि जिन लोगों ने “हिंदू मुख्यमंत्री नहीं बन सकता” जैसी बातें कहीं, वही लोग कांग्रेस में आज भी प्रभाव रखते हैं।
पृष्ठभूमि : चन्नी को सीएम बनाए जाने का विवाद
दरअसल, 2021 में जब कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब सुनील जाखड़ का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल था। लेकिन अंबिका सोनी ने कथित तौर पर राहुल गांधी से कहा था कि पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहिए।
जाखड़ ने अपने बयान में इसी मुद्दे का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। CM पोस्ट के लिए 500 करोड़? नवजोत कौर सिद्धू के आरोप पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला







