katniमध्यप्रदेश

सुधार न्यास में 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने ली मजदूर की जान, अस्पताल पहुंचते ही मौत:

सुधार न्यास में 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने ली मजदूर की जान, अस्पताल पहुंचते ही मौत

कटनी- विश्राम बाबा स्थित सुधार न्यास कॉलोनी मोड़ पर एक भीषण और दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में दिनेश केवट (उम्र 35 वर्ष), पिता कुंजी लाल केवट, निवासी धपई, माधवनगर की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश केवट, मनोज गर्ग एडवोकेट के घर में काम कर रहा था। काम के दौरान उसका पैर जाल में फंस गया, जिससे वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा और सीधे 33 केवी हाईटेंशन लाइन (एमपीबी) की चपेट में आ गया।तेज करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंभीर लापरवाही उजागरबताया जा रहा है कि इस खतरनाक 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग के लिए पहले ही टेंडर हो चुका है, इसके बावजूद एमपीबी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज तक कार्य पूरा नहीं किया गया।घनी आबादी वाली कॉलोनी के बीच से गुजर रही यह लाइन पहले भी हादसे को दावत दे रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने आंखें मूंदे रखीं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश सुधार न्यास कॉलोनी में कई परिवार और आवासीय मकान स्थित हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन शिफ्ट कर दी जाती, तो आज एक मजदूर की जान नहीं जाती।

मांगें तेज 33 केवी लाइन को तुरंत कॉलोनी से बाहर शिफ्ट किया जाए एमपीबी व संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई हो मृतक मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए

सवाल बड़ा है क्या अब भी प्रशासन जागेगा,या ऐसी लापरवाहियों की कीमत यूं ही गरीब मजदूरों की जान से चुकाई जाती

Back to top button