Thursday, May 14, 2026
Latest:
राष्ट्रीयव्यापार

31.59 KM/kg के माइलेज वाली Maruti की इस कार की मार्च में हुई इतनी बिक्री, कीमत 2.94 लाख से शुरू

नई दिल्ली। देशभर में Maruti Suzuki अपनी किफायती कारों के लिए जानी-जाती है। हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह पता चल रहा है कि किस कैटेगरी की कारों की बिक्री कितनी हुई है। यहां हम आपको Maruti Suzuki की दो एंट्री लेवल कार Maruti Suzuki Alto और Maruti Suzuki S-Presso के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों कारों की मार्च में कितनी बिक्री हुई है और पूरे वित्त वर्ष में कितनी बिक्री हुई है और इन दोनों कारों की खासियतें क्या क्या हैं।

मारुति सुजुकी की मिनि कैटेगरी सब सेगमेंट के तहत आने वाली Maruti Suzuki Alto और Maruti Suzuki S-Presso की मार्च, 2020 में 15,988 यूनिट्स की बिक्री हई जबकि बीते साल इसी अवधि में 16,826 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि 5 फीसद कम थी। अप्रैल से मार्च तक की बिक्री की बात की जाए तो 2019-20 में 247,776 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और 2018-19 368,990 में यूनिट्स की बिक्री हुई थी जो कि 32.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम