Automobile

3.4 सेकेंड में पकड़ेगी 100km की रफ़्तार,4.57 करोड़ की Lamborghini Urus SE भारत में हुई लॉन्च

Lamborghini Urus SE : लैंबोर्गिनी ने अपनी नई कार Urus SE को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ-साथ प्लग-इन-हाइब्रिड सिस्टम भी लगा है। Urus SE को सबसे पहले अमेरिका के लैंबोर्गिनी लाउंज, NYC में लॉन्च किया गया था। यह परफॉर्मेंस SUV Urus का सक्सेसर मॉडल है जो कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इतना ही नहीं इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में…

Lamborghini Urus SE : V8 एडवांस इंजन
नई लैंबोर्गिनी Urus SE में 3996 cc का ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है, जो प्लग-इन-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। इसमें 25.9 kWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 778 bhp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि Urus SE का अब पावर-टू-वेट रेशियो 3.13 kg/CV बेहतर हो गया है। नई Urus SE 0 से 100 किमी की रफ्तार 3.4 सेकेंड में पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 312 किमी/घंटा है। इसमें लगा इंजन दमदार है और यह सभी चार पहियों को पावर देता है।

Lamborghini Urus SE :स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन
डिजाइन के मामले में नई लैंबोर्गिनी Urus SE पहली नजर में ही आपको इंप्रेस करने की क्षमता रखती है। इसके हुड के नीचे अपडेटेड पावरट्रेन फिट किया गया है। इस SUV का सिलुएट लैंबोर्गिनी Urus लाइनअप जैसा ही है। इसका बोनट थोड़ा लंबा है, साथ ही बेहद स्लीक हेडलैंप्स हैं जो अपने डिजाइन से इंप्रेस करते हैं।

इसके बोनट पर नए कैरेक्टर लाइंस हैं, जो इसे बेहतर एरोडायनामिक लुक देने में मदद करते हैं और ये परफॉर्मेंस को भी प्रभावित करते हैं साथ ही बेहतर माइलेज भी देते हैं। इसके अलावा इसमें मैट्रिक्स LED तकनीक के साथ रैपअराउंड DRLs दिए गए हैं। Urus SE में नई ग्रिल, बंपर और रियर डिफ्यूजर लगाया गया है।

READ MORE ; https://TVS Jupiter 19 अगस्त को होगा लॉन्च! Activa से फिर होगा आमना-सामना

अमेजिंग फीचर्स
नई लैंबोर्गिनी Urus SE के इंटीरियर में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। केबिन में नए डिजाइन के AC वेंट्स, नया पैनल और डैशबोर्ड दिया गया है। इस कार में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो कई फीचर्स से लैस है। इसका UI काफी अच्छा है।

Back to top button