Saturday, April 25, 2026
EntertainmentLatestमनोरंजन

29 वर्ष के लड़के का दावा, ऐश्‍वर्या राय को बताया अपनी मां!

मुंबईः आंध्रप्रदेश के रहने वाले 29 साल के संगीथ कुमार ने एख हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि 1988 में ऐश्‍वर्या राय ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उन्‍हें जन्‍म दिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 1988 में ऐश्‍वर्या की उम्र महज 14 साल थी।

खबर के मुताबिक संगीथ का कहना है कि उनकी परवरिश विशाखापट्टनम के जिले चोड़वरम में हुई है। उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो चुकीं हैं। वो इन दिनों अकेले रह रहीं हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि वो अपने बेटे के साथ मैंग्लोर में रहे। मुझे उनसे अलग हुए 27 साल हो चुके हैं, मैं नहीं चाहता कि उनके बिना रहूं।

yashbharat

यह हास्‍यास्‍पद है लेकिन संगीत ने भी यह भी दावा किया है कि ऐश्‍वर्या और अभिषेक बच्‍चन अलग हो चुके हैं। हालांकि इसे एक पब्लिसिटी स्‍टंट माना जा रहा है। अभी तक इस बात में कोई सच्‍चाई नहीं दिखी है और न ही ऐश्‍वर्या राय की ओर से कोई बयान सामने आया है। इसे सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सितारों के बारे में विचित्र दावे किये जा रहे हैं। इससे पहले भी महाराष्‍ट्र की एक महिला ने शाहरुख खान को अपना बेटा बताया था। वहीं रवीना टंडन को लेकर साल 2014 में एक शख्‍स ने उनके पति होने का दावा किया था। पिछले साल एक दपंती ने अभिनेता धनुष के माता-पिता होने का दावा किया था।  

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply