katniमध्यप्रदेश

राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य स्‍तर पर उपलब्धि प्राप्‍त करने पर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का सम्‍मान

राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य स्‍तर पर उपलब्धि प्राप्‍त करने पर महाविद्यालय में छात्राओं का सम्‍मा

कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के कुशल मार्गदर्शन तथा सांस्कृतिक एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रंजना वर्मा के संयोजन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतर-विश्वविद्यालयीन राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए नृत्य, नाटक, गायन एवं माइम जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने नृत्य एवं नाटक विधा में भाग लिया। नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान किए तथा अपने उद्बोधन में उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए आगे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन एवं निरंतर अभ्यास का फल है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धियां प्राप्त करने की प्रेरणा दी ।
ये उपलब्धियां न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। छात्राओं की यह सफलता सांस्कृतिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश एवं रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, श्री के.जे. सिन्हा, डॉ. आर.के. गुप्‍ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. वीणा सिंह, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. अर्पित द्विवेदी, सुश्री मिथलेश्वरी, सुश्री शिल्पी कुमारी सिंह, श्री नागेंद्र यादव, श्री पंकज सेन, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, श्री भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. फूलचंद कोरी, श्रीमती प्रियंका सोनी, श्रीमती स्मृति दहायत, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव, श्री आंजनेय तिवारी, श्री विनीत सोनी, श्रीमती नम्रता निगम, डॉ. सोनिया कश्यप, श्रीमती आरती वर्मा, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्रीमती रिचा दुबे, श्रीमती श्वेता कोरी, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, डॉ. मैत्रयी शुक्ला, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, डॉ. वंदना चौहान, श्रीमती पूनम गर्ग, डॉ. मदन सिंह मरावी, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, सुश्री पूजा सिंह राजपूत, श्री इमरान मोहम्‍मद सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Back to top button