Site icon Yashbharat.com

24 घंटों में तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश पहुंचेगा तूफान ‘गाजा’

toofan

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मजबूत हो गया है और इसके कुड्डालोर और श्रीहरीकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्रप्रदेश के बीच से 15 नवंबर को गुजरने की संभावना जताई जा रही है।

यानी चेन्नई से 860 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ‘गाजा’ नाम का तूफान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके भयानक रूप लेने की संभावना जताई जा रही है।

चक्र्वात को लेकर क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी सेंटर के डायरेक्टर एस बालाचंद्रन का कहना है कि तूफान के चलते उत्तरी तमिलनाडु के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

तूफान की वजह से बारिश का सिलसिला 15 नवंबर को भी चलते रहने की संभावना है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है और कहा गया है कि जो मछुआरे समुद्र में गए हैं वो भी वापस लौट आएं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे ‘गाजा’ तूफान उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्रप्रदेश को पार करेगा, यह कमजोर होता चला जाएगा। गाजा एक महीने में तटीय इलाकों में आने वाला दूसरा तूफान है।

इससे पहले 11 अक्टोबर को ओडिशा और आंध्रप्रदेश में ‘तितली’ नामक तूफान आया था। जिसकी वजह से 70 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी थी। तितली तूफान से ओडिशा और आंध्रप्रदेश में भारी जन-धन की हानि हुई थी।

Exit mobile version