Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

23 जनवरी को MP के राज्यपाल पद की शपथ लेंगी आनंदी बेन

भोपाल। प्रदेश के नए राज्यपाल के तौर पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल मंगलवार को सुबह दस बजे शपथ लेंगी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।
राजभवन में नए राज्यपाल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, राजभवन में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई।

सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण के लिए आनंदी बेन पटेल प्रदेश सरकार के विमान से आएंगी या गुजरात सरकार के विमान से, यह अभी तय नहीं हुआ है।

शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के खुले प्रांगण में होगा। इस मौके पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सोमवार को कार्ड वितरण होगा। इस दौरान विमानतल से राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply