Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATURED

22 मई को इन 5 राज्‍यों और 60 शहरों में भारी बारिश की संभावना, समुद्री तूफान का खतरा अभी टला नहीं

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा समुद्री तूफान भीषण तबाही मचाने के बाद अब कमजोर पड़ गया है। लेकिन जाते हुए तूफान का भी मौसम पर असर कायम है। तूफान जाने को है पर खतरा अभी टला नहीं है। मौसम के जानकारों ने चेताया है कि 22 मई, शुक्रवार को देश के कई राज्‍यों में बारिश हो सकती है। 5 राज्‍य ऐसे हैं जहां भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। चक्रवाती तूफान ने बंगाल व ओडिशा में भयानक कोहराम मचाया और बड़े पैमाने पर जान व माल का नुकसान हुआ है। 22 मई को जानिये देश में कहां मौसम कैसा रहेगा।

स्‍कायमेट वेदर के अनुसार तूफान अंपन का असर पूर्वोत्तर राज्यों पर दिखेगा। भले ही यह कमजोर हो गया है लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारी बारिश देता रहेगा।

– अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तटीय कर्नाटक और शेष पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर तेज़ बौछारें गिर सकती हैं।

इन शहरों में होगी तेज बारिश

– केरल में आज रात तक तेज हवा के साथ बारिश और गरज के साथ अलाप्पुझा, #Ernak, Idukki, #Kollam, Kottayam, #Kozhikode, Malappuram, Palakkad, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर आदि जिलों में बारिश हो सकती है।

– ओडिशा के अनुगुल, बालेश्वर, बौध, भद्रक, # कुट्टाक, देबागढ़, धेनुलाल, जजापुर, केंद्रपाड़ा, केंदुझार, खोरधा, मयूरभंज, नयागढ़, नयगढ़, नगीनगर में बारिश, गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम