22 फरवरी से आरंभ होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च तक होगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत करेगी। विधानसभा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के साथ समितियों के सभापति का चुनाव भी इस सत्र में होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी।
विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि 33 दिवसीय सत्र के दौरान सदन की 23 बैठकें होंगी। इसमें बजट के अलावा अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी इस दौरान होगा। अभी सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सत्र नहीं पाने के कारण चुनाव प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। सत्र में विधायक अशासकीय विधेयक लाने के लिए सूचना 24 फरवरी से दे सकते हैं। वहीं, स्थगन, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव 16 फरवरी से लए जाएंगे।

