Site icon Yashbharat.com

21 नवंबर को भाजपा मनाएगी ‘कमल दिवाली’, घरों में जलेंगे कमल के दीप

Happy Diwali Images

Happy Diwali Images 2017

भोपाल: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई आगामी 21 नवंबर को प्रदेशभर में कमल दिवाली मनाएगी। इसके तहत घर- घर में कमलरूपी दीप जलाए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि कमल दीपावली मनाने के लिए बूथ स्तर पर टोली गठित की जा रही है। इसके अलावा पार्टी ने तय किया है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर संपर्क किया जाएगा। इसके मद्देनजर संभाग, मंडल और बूथ स्तर तक की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पार्टी जनता से समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए आशीर्वाद भी मांगेगी। लाभार्थियों से एक निर्धारित नबंर पर मिस्ड कॉल अथवा वाट्सएप मैसेज करने का भी आग्रह किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखा हुआ एक संयुक्त पत्र भी हर एक परिवार को भेजा जाएगा, जिसमें उनसे कमल दीपावली मनाने का अग्रह किया जाएगा। राकेश सिंह ने बताया कि 15 नवम्बर को हर भाजपा कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज लहराएगा। इसके अलावा पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए 28 अक्तूबर को युवा टॉउन हॉल का आयोजन करेगी। इसमें मुख्यमंत्री युवा और नए मतदाताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे। यह आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग स्तर पर किया जाएगा, जबकि अन्य स्थानों पर जिलेवार किया जाएगा।

Exit mobile version