Latest

2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव BJP जीती तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा: शशि थरूर

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शशि थरूर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि अगर 2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब होती है तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा की 2019 में बीजेपी जीती तो संविधान को तहस नहस कर देगी और एक ऐसे संविधान का निर्माण करेगी जो सिर्फ हिंदू राष्ट्र के हितों की रक्षा करेगी। 

2018 7image 22 18 50503307011 ll

अपने इस बयान के पीछे शशि थरूर ने अपने तर्क दिए। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बीजेपी को लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत चाहिए। राज्यसभा में फिलहाल बीजेपी के पास बहुमत नहीं है लेकिन आने वाले समय में राज्यसभा में भी बीजेपी का बहुमत हो जाएगा। राज्यसभा में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी हिंदू राष्ट्र के एजेंडे पर बढ़ेगी।

दूसरी तरफ शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर का यह बयान हिंदुस्तान को नीचा दिखाने के साथ ही हिंदुओं को भी नीचा दिखाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह के बयान देकर पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं।

इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शशि थरूर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला था। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अाडे़ हाथों लेते हुए कहा कि अाज एक चायवाले को छोड़कर तमाम लोग परेशान हैं। यह नाम बदलनेे वाली सरकार अौर मार्केटिंग वाली सरकार है, जो सेल करना जानती है। बहुत अच्छे सैल्समैन की तरह नोटबंदी गलत विचार था अौर उसे गलत तरीके से लाया गया। यूपीए के समय में जीएसटी का सही निर्णय लिया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने इस गलत तरीके से लागू किया।

Leave a Reply

Back to top button