सागर

20 मार्च को लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस निकालेगी तिरंगा मार्च

सागर। आगामी 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस अवसर पर लोकतंत्र के सम्मान में तिरंगा मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में हुई बैठक में लिया गया इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया का पुष्पहार से स्वागत भी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर आगामी 20 मार्च को पूरे प्रदेश में एक साथ लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया जाना है। इस अवसर पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में तिरंगा मार्च निकालकर लोकतंत्र के सम्मान का संदेश दिया जाएगा। जिसमें सभी वरिष्ठ नेतागण जिला ब्लाक मंडलम और सेक्टर पदाधिकारी सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई सभी विभाग और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं संभागीय प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि पिछले साल 20 मार्च को भाजपा द्वारा वोट से चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को नोट की ताकत से गिरा दिया था। जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी ने लोकतंत्र का सम्मान करते हुए कांग्रेस की सरकार का इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर किए गए इस प्रहार की बरसी के रूप में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर में एक साथ इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के पहले जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया का सभी कांग्रेसजनों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे चक्रेश सिंघई प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक गोवर्धन रैकवार सिंटू कटारे प्रवक्ता दिनेश पटेरिया शरद पुरोहित अतुल नेमा भैयन पटेल दीनदयाल तिवारी कल्लू गुप्ता शरद जैन हेमकुमारी कुर्मी ताहिर खान लीलाधर सूर्यवंशी शौकत अली कमलेश तिवारी कल्लू पटेल हनीफ ठेकेदार योगराज कोरी जाहिद ठेकेदार बिल्ली रजक राकेश सरवैया नरेंद्र मिश्रा प्रदीप जैन कुल्फी प्रदीप पांडे वीरेंद्र राजे अनिल दक्ष द्वारका चौधरी रोशनी वसीम खान रूपनारायण तोता यादव साजिद राईन हेमराज रजक नितिन पचौरी आदिल राईन अजय अहिरवार नरेश अहिरवार संजय चौधरी टडा सुधीर जैन कुंजीलाल लड़िया हरिश्चंद्र सोनवार वीरू चौधरी नरेंद्र भागवती अलीम तज्जू खान नरेश सनकत विनोद कोरी सुनील पावा समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने लोकतंत्र सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Back to top button