Entertainmentमनोरंजन

2 साल तक रानी मुखर्जी के साथ लिव-इन में रहे थे आदित्य चोपड़ा, कुछ एेसी है LOVE STORY

मुंबई: फिल्ममेकर और रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा आज अपना 47वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। रानी मुखर्जी आदित्य की दूसरी पत्नी हैं। पहली शादी टूटने के बाद आदित्य ने रानी को कुछ यूं इंप्रेस किया था। साल 2014 में अचानक रानी और आदित्य की शादी से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड रह गया। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी लेकिन वो इस पर कभी बात नहीं करते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। अफेयर के समय ये भी खबर आई थी कि आदित्य दो साल तक रानी के जुहू बंगले में लिव इन में रहते थे।

 

PunjabKesari

मीडिया में रानी को आदित्य का घर टूटने की एक बड़ी वजह माना जाने लगा था। वहीं आदित्य और रानी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बोला। रानी और आदित्य की पहली मुलाकात संपन्न रेस्त्रां में हुई थी। आदित्य सोच रहे थे कि रानी खुद उनसे मिलने आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं पर मौजूद आदित्य ने करण जौहर से कहा कि वो रानी को फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में कास्ट करें। आदित्य फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ में रानी की एक्टिंग देख चुके थे।

PunjabKesari

आदित्य की पहली पत्नी पायल मल्होत्रा थीं। दोनों के कोई संतान नहीं थी। कहा जाता है कि शादी के बाद आदित्य और पायल 6 महीने तक हनीमून पर रहे थे। दोनों ने पूरी दुनिया घूमी थी। पायल यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थीं और आदित्य की बचपन की दोस्त भी थीं। शादी के 6 साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। आदित्य ने पायल से तलाक लेने का फैसला कर लिया।

PunjabKesari

यश चोपड़ा आदित्य के तलाक के फैसले से बेहद नाराज थे। उन्होंने अपनी बहू का साथ देने का फैसला किया और आदित्य को समझाया भी लेकिन आदित्य नहीं माने। यश चोपड़ा के दबाव डालने पर आदित्य ने अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया और होटल में रहने लगे। बेटे की जिद के आगे आखिरकार यश चोपड़ा को भी झुकना पड़ा।

 

PunjabKesari

 

शादी के बाद रानी ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘जब आदित्य पहली बार उन्हें डेट पर ले गए थे तो घर आकर मेरे पैरेंट्स से पूछा था कि क्या मैं आपकी बेटी को डेट पर ले जा सकता हूं। मैंने आदित्य को तब डेट करना शुरू किया था जब उनका तलाक हो गया था। वो मेरे लिए भगवान शिव की तरह हैं। जो हमेशा शांत रहते हैं। जो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाते हैं। वो खुश रहते हैं और उन्हें देखकर मैं भी खुश रहती हूं।’ अपने इस इंटरव्यू में रानी ने शादी से पहले उठने वाले सारे सवालों के जवाब दे दिए थे।

 

PunjabKesari

Leave a Reply

Back to top button