Latest

2 पत्नियों के साथ आठवी मंजिल से कूदा शख्स

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए। इनमें से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है।

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और पालतू बिल्ली की हत्या कर दी। पुलिस को फ्लैट के अंदर से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-805 में रहने वाले तीन लोगों ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इनमें से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।
जबकि एक महिला घायल है। उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि डेढ़ महीने पहले ये सभी यहां आए थे। फ्लैट को खोलने पर उसमें दो बच्चे और मृत मिले। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल की है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों ने सुसाइड नोट दीवार पर रखा था। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण यह आत्महत्या की है। फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button