katni
2 दिसंबर को कृषि उपज मंडी में मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण

Katni: 2 दिसंबर को कृषि उपज मंडी में मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण , विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान उपरांत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना हेतु नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विधानसभावार एक दिवसीय प्रशिक्षण 2 दिसंबर शनिवार को दोपहर 2 बजे से कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते ने मतगणना कार्य मे नियुक्त समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को 2 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है।








