Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpur

19 जून से 18 जुलाई तक CBSE का डिजीटल रीडिंग मंथ हुआ शुरू

जबलपुर। यशभारत। CBSE नेशनल रीडिंग डे के मौके पर स्टूडेंट्स में रीडिंग की रूचि डवलप करने के लिए एक्टिविटीज लेकर आया है। बोर्ड ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर स्कूलों को नेशनल रीडिंग मंथ सेलिब्रेट करने के लिए कहा है।

इसमें टेक्नोलॉजी के जरिए रीडिंग एक्टिविटीज को प्रमोट किया जाएगा। खासतौर पर संक्रमण काल को देखते हुए बोर्ड ने स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रीडिंग एक्टिविटीज की ओर ध्यान केन्द्रित किया है। इसके चलते जून से 18 जुलाई तक डिजीटल रीडिंग मंथ शुरू हो चुका है वहीं नेक्स्ट वीक रीडिंग वीक के रूप में आयोजित होगा। इस प्रकार बच्चों को रीडिंग एक्टिविटीज बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया जाएगा।

ये एक्टिविटीज होंगी शामिल
इसके तहत पीएन पाणिक्कर फाउंडेशन ने कुछ डिजीटल एक्टिविटीज जारी की हैं। इनमें डिजीटल रीडिंग प्लेज, रीडिंग इम्पोर्टेंस पर वेबिनार, डिजीटल लाइब्रेरी, ओपन आर्ट, एसे राइटिंग, डिबेट कॉम्पीटिशंस आदि शामिल हैं। वहीं टीचर्स, फैकल्टी मेम्बर्स और लाइब्रेरियन के लिए वीडियो बुक कॉम्पीटिशंस के आयोजन पर बल दिया है।

सूचनाएं डाउनलोड कर सकेंगे
सीबीएसई के बारहवीं और दिल्ली रीजन के दसवीं के विद्यार्थी अपने गृह जिले में परीक्षाएं दे सकेंगे। सीबीएसई और स्कूल 19 जून से परीक्षा सामग्री, केंद्र और अन्य सूचनाएं डाउनलोड कर सकेंगे।

सीबीएसई के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार स्कूल विद्यार्थियों से संकलित सूचना को अपलोड कर चुके हैं। पहले बोर्ड और स्कूल को 18 जून को परीक्षा सामग्री, परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य सूचनाएं डाउनलोड करनी थीं। बोर्ड ने इसमें आंशिक बदलाव किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम