FEATURED

18, 19 और 20 अगस्‍त को इन राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका

Weather Alert : देश में मौसम करवट ले रहा है। कई राज्‍यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। इसके साथ ही बाढ़ का भी खतरा मंडरा गया है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने मध्य भारत में अगले 24 घंटों में हल्की बाढ़ का मध्यम स्तर का अनुमान लगाया है और देश के अन्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केंद्रीय जल आयोग के आधिकारिक बाढ़ पूर्वानुमान ने IMD आईएमडी के फ्लैश फ्लड गाइडेंस का हवाला देते हुए कहा, “उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और राजस्थान और दक्षिण गुजरात के आसपास के इलाकों में बाढ़ का मध्यम खतरा है। IMD आईएमडी ने भी 18 से 19 अगस्त और पूर्वी उत्तराखंड में 18 अगस्त को राजस्थान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार से पांच दिनों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त को मेघालय और 19 अगस्त और 20 को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

Back to top button