SportsLatestक्रिकेट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, TIME 100 Next 2026 लिस्ट में हुए शामिल; बने दुनिया के सबसे युवा शख्स

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, TIME 100 Next 2026 लिस्ट में हुए शामिल; बने दुनिया के सबसे युवा शख्स

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के ‘वंडरकिड’ कहे जाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के बाहर एक और वैश्विक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दुनिया भर में भविष्य की रूपरेखा तय करने वाले उभरते सितारों को पहचान दिलाने वाली प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन (TIME Magazine) की ‘TIME 100 Next 2026’ लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।

इस वैश्विक सूची में स्थान पाने वाले वैभव पूरी दुनिया में सबसे कम उम्र (Youngest) के व्यक्ति बन गए हैं।

‘फीनॉम’ कैटेगरी में मिली जगह

टाइम मैगजीन ने वैभव सूर्यवंशी को ‘फीनॉम’ (Phenom) कैटेगरी में रखा है। खेल जगत से इस लिस्ट में शामिल होने वाले चुनिंदा 7 खिलाड़ियों में वैभव इकलौते भारतीय और एशियाई क्रिकेटर हैं।

इस लिस्ट में उनके साथ अमेरिका के फुटबॉल क्वार्टरबैक आर्च मैनिंग, NBA स्टार टाइरीस मैक्सी, महिला फुटबॉलर नाओमी गिरमा, स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल स्टार ओलिविया माइल्स जैसे अंतरराष्ट्रीय एथलीट शामिल हैं।

परीकथा जैसा रहा है क्रिकेटिंग सफर

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर लगातार नए आयाम गढ़ रहा है:

  • IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी: वर्ष 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने महज 13 साल की उम्र में वैभव को अपनी टीम में शामिल कर इतिहास रचा था।

  • T20 में सबसे कम उम्र में शतक: डेब्यू के बाद उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।

  • सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा: वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

  • एशियन गेम्स 2026 में जलवा: वैभव वर्तमान में एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Back to top button