katni
शराब के लिए पैसा नही देने पर 14 वर्षीय बालक पर चाकू से हमला

कटनी । एनकेजे थाना छेत्र के दुर्गा चोक में आज सुबह सुबह 14 वर्षीय बालक को क्षेत्र के ही रहने बाले एक नशेड़ी युवक ने पैसा मांगने पर मना करने पर चाकू से गले मे हमला कर दिया बालक को गंभीर चोट आई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
एनकेजे थाना के दुर्गा चोक की घटना गले मे गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार घायल आर्यन गिरी गोस्वामी पिता नरेंद्र 14 निवाशी दुर्गा चोक को महेंद्र सिंह स्थानीय निवाशी ने शराब पीने के लिए पैसा मांगने को लेकर गले मे चाकू से हमला किया जिला अस्पताल में भर्ती किया गया एनकेजे पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है








