Latestधर्म

14 फरवरी 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की राशि होती है और ग्रह नक्षत्रों का असर भी इसलिए अलग-अलग होता है। ऐसे में राशियों के हिसाब से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर काफी असर ड़ालती है। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है तो उसे उत्साहपूर्वक इन्जॉय कर सकते हैं और यदि राशि के हिसाब से आपका दिन खराब है तो ज्योतिष विज्ञानियों से इस बारे में सुझाव लिया जा सकती है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गौरी तृतीया।

विशेष: पंचक

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। अत्यधिक खर्च करने से बचें। फिजूल की उलझन रहेगी, आला अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। व्यावसायिक मामलों में उन्नति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: यात्रा सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहें। नए अनुबंध या अन्य व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या शत्रु के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन या मित्र का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु: पारिवारिक मामलों में तनाव और गर्माहट रहेगी। संयम से कार्य लेना हितकर होगा। व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा।

मकर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाई या बहन का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Back to top button