jabalpurkatniमध्यप्रदेश

14 जनवरी तक भाजपा की सभी जिलों में बन जाएगी कार्यकारणी, समन्वय के लिए प्रतिनिधि नियुक्त, कटनी-जबलपुर में ये आएंगे प्रतिनिधि

भोपाल, जबलपुर कटनी, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के समस्त जिलों में जिला कार्यकारणी  का गठन 14 जनवरी तक अनिवार्य रूप से हो जाएगा।सम्भव है कि इसे घोषित भी कर दिया जाए किंतु 14 जनवरी तक कार्यकारणी गठित कर भोपाल भेजना जरूरी है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए प्रदेश कार्यालय से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कार्यसमिति में किस आधार पर कितने लोगों को को रखना है इस बारे में भी समस्त जिला अध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिए हैं। यही नहीं सभी जिलों के लिए प्रदेश से 2-2 प्रतिनिधि भी नियुक्त कर दिए गए हैं जो जिलों में पहुंचकर जिला अध्यक्ष से कार्यसमिति की सूची प्राप्त करेंगे साथ ही जिलों में ही इस बारे में आवश्यक हुआ तो वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी करेंगे।

कटनी में सांसद गजेंद्र पटैल, विधायक उमेश पटेल, जबलपुर में गोपीकृष्ण नेमा, हरिनारायण यादव प्रतिनिधि

कटनी में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में सांसद गजेंद्र पटैल तथा विधायक उमेश शर्मा को नियुक्त किया गया है यह प्रदेश प्रतिनिधि 2 से 3 दिन जिलों में प्रवास करेंगे तथा जिला कार्यसमिति हेतु भाजपा जनों से चर्चा करेंगे। जबलपुर में गोपीकृष्ण नेमा, हरिनारायण यादव प्रतिनिधि बनाये गए हैं

ऐसी होगी जिला कार्यसमिति

जिला कार्यसमिति में 90 सदस्य होंगे। जिसमे 30 महिलाएं 6 अजा,  अजजा के सदस्य होंगे। 8 उपाध्यक्ष 3 महामंत्री, 8 मंत्री एवं 1 कोषाध्यक्ष पदाधिकारी में 7 महिलाएं 2 अजा अजजा वर्ग से होंगी। इसके अलावा अन्य कार्य समिति के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

कटनी से शशांक श्रीवास्तव भिंड तथा पीताम्बर टोपनानी मुरैना के प्रतिनिधि बने

प्रदेश में प्रतिनिधियों को जिलों में पहुंचकर अहम जिम्मेदारी का दायित्व मतलब जिलों में समस्त भाजपा जनों के बीच समन्वय स्थापित करना है। इस हेतु कटनी जिले से पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव को भिंड का प्रतिनिधि बनाया गया है जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी को मुरैना का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर 14-15 जनवरी तक प्रदेश के समस्त जिलों में भाजपा की जिला कार्यसमिति बन जाएगी और सब ठीक रहा तो घोषित भी हो जाएगी।

Back to top button