Thursday, April 30, 2026
Latest:
Latest

नेपाल से आया 13.50 क्विंटल प्रतिबंधित चीनी लहसुन पकड़ा

नेपाल से आया 13.50 क्विंटल प्रतिबंधित चीनी लहसुन पकड़ा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने रविवार रात नेपाल बॉर्डर के पास मेलाघाट में एक झोपड़ी से 13.50 क्विंटल प्रतिबंधित चीनी लहसुन बरामद किया है। यह नेपाल के रास्ते चीन से भारत पहुंचाए जाने की आशंका है। इसे लाने वाले तस्कर पकड़ से बाहर हैं। 57वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में टीम इसे गश्त के दौरान देर रात झोपड़ीनुमा घर से बरामद किया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि