Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

देवास राजघराने का 12 अरब की संपत्ति विवाद हाईकोर्ट में पहुंचा

देवास राजघराने का 12 अरब की संपत्ति विवाद हाईकोर्ट में पहुंचा। देवास राजपरिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा। 12 अरब से ज्यादा की संपत्ति पर अधिकार को लेकर शैलजाराजे पंवार ने वाद दायर किया। जिला न्यायालय ने संपत्ति बेचने पर रोक लगाई थी। गायत्रीराजे पंवार और शैलजाराजे पंवार ने हाईकोर्ट में याचिकाएं प्रस्तुत की।

देवास राजघराने का 12 अरब की संपत्ति विवाद हाईकोर्ट में पहुंचा

देवास राजपरिवार के सदस्यों के बीच चल रहा संपत्ति विवाद अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। मामले को लेकर तीन अलग-अलग याचिकाएं हाई कोर्ट में प्रस्तुत हुई हैं। इनमें 26 सितंबर को सुनवाई होगी। देवास जिला न्यायालय ने 11 जनवरी 2025 को राजपरिवार की संपत्ति के बेचने-खरीदने पर रोक लगा दी थी। इसी आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत हुई है।

देवास राजपरिवार के स्वर्गीय तुकोजीराव पंवार की बहन महाराष्ट्र निवासी शैलजाराजे पंवार ने जिला न्यायालय में एक वाद प्रस्तुत किया है। इसमें देवास राजघराने की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए वादी शैलजाराजे ने कहा कि वे कृष्णाजीराव पंवार की पुत्री हैं। उन्हें उनकी संपत्तियों में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। देवास राजघराने का 12 अरब की संपत्ति विवाद हाईकोर्ट में पहुंचा

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि