Monday, May 25, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATUREDराष्ट्रीय

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बदलते रुझान: गीता, उपनिषद पढ़ रहे मुस्लिम स्टूडेंट्स, वेद बना शोध का विषय

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बदलते रुझान: गीता, उपनिषद पढ़ रहे मुस्लिम स्टूडेंट्स, वेद बना शोध का विषय।
भाषाओं को किसी मजहब के बंधन में नहीं बांधा जा सकता है। कोई भी और कहीं भी भाषाएं पढ़-लिख सकता है। ऐसा ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्कृत विभाग में भी है।

Asia Cup Super-4: रोमांचक मुकाबलों के बाद तय हुईं चारों टीमें, देखें टेबल की स्थिति

यहां मुस्लिम विद्यार्थी गीता, वेद, उपनिषद पढ़ रहे हैं। 13 में से सात मुस्लिम एमए जबकि 20 में 10 मुस्लिम शोधार्थी वेद, उपनिषद पर शोध कर रहे हैं। जयपुर की नगमा शाहिद आदि शंकराचार्य पर शोध कर रही हैं। वैदिक और इस्लाम में धर्म, सामाजिक, संस्कृति पर तुलनात्मक अध्ययन को लेकर मोहम्मद साकिब शोध कर रहे हैं।

18 सितंबर को दोपहर 1:40 बजे यूनिवर्सिटी के 148 साल पुराने संस्कृत विभाग के चेयरमैन कक्ष में एमए की कक्षाएं चल रही थीं। प्रो. सारिका वार्ष्णेय पढ़ा रही थीं। कक्ष में 10 विद्यार्थी थे। इनमें पांच मुस्लिम थे, जो वेद की पढ़ाई कर रहे थे। दोपहर दो बजे लाइब्रेरी में शोधार्थी नोट्स बना रहे थे।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि