Entertainmentमनोरंजन

12 दिसंबर को होगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी, जानिए “पीरामल रियल्टी”

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख तय हो गई है। आने वाले 12 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे।
isha ambani 10 06 05 2018
गत सितंबर में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। शाही अंदाज में हुए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की हस्तियां मौजूद थीं। इस समारोह से जुड़े कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के भी चार दशक से गहरे संबंध हैं। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के एक मंदिर में प्रपोज किया था। इस अवसर पर ईशा और आनंद ने नीता व मुकेश अंबानी और स्वाती और अजय पीरामल के साथ लंच भी किया। ईशा की दादी कोकिलाबेन अंबानी और भाई आकाश व अनंत भी इस मौके पर मौजूद थे।

isha ambani
हार्वर्ड से ग्रेजुएट हैं आनंद :

आनंद पीरामल ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। फिलहाल वह पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए।

isha ambani 06 05 2018
पहला एक दिन में 40 हजार मरीजों को देखने वाला ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र का स्टार्टअप है, जिसका नाम “पीरामल ई स्वास्थ्य” है। आनंद का दूसरा स्टार्टअप रीयल एस्टेट क्षेत्र का है जिसका नाम “पीरामल रियल्टी” है। ये दोनों अब पीरामल एंटरप्राइजेस का हिस्सा हैं।

ईशा येल से हैं ग्रेजुएट :
mukesh ambani 9215 06 05 2018

ईशा अंबानी रिलायंस जियो की निदेशक हैं। वह अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएट हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्हें मास्टर डिग्री भी जल्द मिलने वाली है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply