100 मर्डर करने वाले डॉक्टर की कहानी, जानिए कैसे बना हत्यारा, पढ़ें जेल और गिरफ्तारी का सफर

murder

नई दिल्‍ली । एक हत्‍या की खबर से रूह कांप उठती है। ऐसे में अगर आपको यह कहा जाए कि एक डॉक्‍टर ने 100 हत्‍याएं की हैं तो आप यह शायद यकीन नहीं करेंगे।

जी हां एक डॉक्‍टर ने जो कारनामा किया है वह दिल को दहलाने वाला है।

अलीगढ़ का रहने वाला देवेंद्र शर्मा ने ना सिर्फ डॉक्‍टरी जैसे पेशे का शर्मसार किया वहीं 100 हत्‍याएं कर पुलिस को भी हैरानी में डाल चुका है।

पुलिस ने उसे बुधवार को दिल्‍ली से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

बिहार की थी पढ़ाई

पूछताछ में देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बिहार के सीवान से बीएएमएस में स्नातक करने के बाद 1984 से 11 वर्ष तक जयपुर के बांदीकुई में जनता अस्पताल और डायग्नोस्टिक्स के नाम से क्लिनिक चलाया।

1982 में शादी हुई। वर्ष 1994 में थापर चैंबर में भारत फ्यूल कंपनी के कार्यालय ने गैस डीलरशिप देने की योजना चलाई।

उसने गैस डीलरशिप के लिए 11 लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी के अचानक गायब होने से उसका पैस डूब गया।

गैस ट्रकों को लूटकर मेरठ में बेचता था उसे

इसके बाद वर्ष 1995 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के छारा गांव में भारत पेट्रोलियम की एक नकली गैस एजेंसी शुरू की।

पहले लखनऊ से सिलेंडरों में रसोई गैस लाना शुरू किया, लेकिन यह मुश्किल भरा रहा। उस दौरान पास के गांव दलालपुर निवासी राज, उदयवीर और वेदवीर के संपर्क में आया।

उनके साथ मिलकर चालक की हत्या करके एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले ट्रकों को लूटना शुरू किया। फर्जी गैस एजेंसी में सिलेंडर उतारकर मेरठ में लूटे गए ट्रकों को बेचने का सिलसिला चलने लगा।

इसे भी पढ़ें-  CJP को बड़ी राहत: तिहाड़ जेल से बाहर आए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका; समर्थकों ने जताया जश्न

डेढ़ वर्ष बाद उसे नकली गैस एजेंसी चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद वर्ष 2001 में उसने फिर अमरोहा में नकली गैस एजेंसी शुरू की। उसके खिलाफ फिर से कोतवाली में मामला दर्ज हुआ।