जैन पाठशाला ट्रस्ट कमेटी अंतर्गत आने वाले 10 किराएदारों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुँच की गई शिकायत, दुकानों के ऊपरी हिस्से में बिना अनुमति के की जा रही तोड़फोड़, उन्हें हटाने रची जा रही साजिश

जैन पाठशाला ट्रस्ट कमेटी अंतर्गत आने वाले 10 किराएदारों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुँच की गई शिकायत, दुकानों के ऊपरी हिस्से में बिना अनुमति के की जा रही तोड़फोड़, उन्हें हटाने रची जा रही साजि
कटनी। पुरानी कोतवाली थाना क्षेत्र के ठीक सामने जैन पाठशाला ट्रस्ट कमेटी के तहत बनी दुकानों के किराएदार आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय शिकायत करने पहुँचे थे जहां उन्होंने बताया कि वे करीब 40 से 50 वर्षो से ट्रस्ट कमेटी की दुकानो में अपना व्यापार करते आ रहे है लेकिन अभी कुछ दिनों से दुकानों के ऊपरी हिस्से में तोड़फोड़ किए जाने से उनकी दुकानों में धमस और निर्माण सामग्री गिरने का खतरा बना रहता है। मशीनों से दुकानो के ऊपरी हिस्से में तोड़फोड़ की जा रही। इस मामले की शिकायत यहां संचालित ट्रस्ट दुकानो के किराएदारों ने कोतवाली थाने सहित एसडीएम कार्यालय, नगर निगम और कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगातार की जा रही। अभी हाल ही कोतवाली पुलिस को उन्होंने शिकायत की जिसके बाद ऊपरी हिस्से में की जा रही तोड़फोड़ रुक गई थी। दुकानदारों का कहना है ट्रस्ट द्वारा जिस स्थान को जर्जर बताकर तोड़फोड़ किए जाने की अनुमति ली वह ट्रस्ट के किराएदार वाली जगह नही बल्कि ट्रस्ट का पिछला हिस्सा है जो जिसमे तोड़फोड़ की अनुमति वर्ष 2014 में ली गई थी और तोड़फोड़ दुकानो के ऊपरी हिस्से में की जा रही बल्कि पिछले हिस्से को जर्जर बता अनुमति ली गई थी। यह सब सभी दुकानदारों को यहां से हटाने की नीयत से किया जा रहा ताकि तोड़फोड़ से दुकानों के अंदर भी नुकशान हो और यह पूरा भवन ही जर्जर घोषित हो जाए। जबकि जैन पाठशाला ट्रस्ट कमेटी के ठीक बगल में एक जर्जर भवन है, जिसे नही गिराया जा रहा। दुकानदारो का कहना है कि वे यहां लंबे समय से व्यापार कर रहे और अचानक ही उन्हें यहां से हटाने साजिश रची जा रही। जिससे वे परेशान है। दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट पहुँच इस मामले की शिकायत की है।








