Latestदिल्‍ली

10 सालों में दिल्ली में सबसे बड़ा एंकाउंटर, 4 गैंगस्टर ढेर, 6 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। राजधानी के छत्तरपुर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने चार संदिग्ध इनामी अपराधियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान स्पेशल सेल के 6 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने मोस्ट वांटेड राजेश भारती के साथ कुख्यात व उसकी करीबी संजीव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
Yashbharat

Yashbharat
पुलिस को देखते ही राजेश ने साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में गैंगस्टर के पांच बदमाशों को गोली लगी जिसमें से राजेश समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बदमाश बुरी तरह घायल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर पर दिल्ली समेत कई राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके और उसके साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पिछले दस सालों में दिल्ली पुलिस का यह सबसे बड़ा एनकाउंटर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button