katniमध्यप्रदेश

0 शून्य खर्च में हुआ 1.37 करोड़ के कार्य का भूमिपूजन:मौसूफ बिट्टू,बिना तामझाम सादगी से हुई शुरुआत,जिला टॉपर बच्ची, गुरुजनों के हाथों काम शुरू कराने दी बधाई,महापौर-आयुक्त-अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गया

0 शून्य खर्च में हुआ 1.37 करोड़ के कार्य का भूमिपूजन:मौसूफ बिट्टू,बिना तामझाम सादगी से हुई शुरुआत,जिला टॉपर बच्ची, गुरुजनों के हाथों काम शुरू कराने दी बधाई,महापौर-आयुक्त-अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गय

 

कटनी।शनिवार को शहर में बी. डी. अग्रवाल वार्ड सिविल लाइन स्थित शासकीय कन्या शाला में आज कुछ अलग दृश्य देखने को मिला जिसमें की क्षेत्रीय पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण कार्यक्रम पश्चात् शाला में एक अत्यंत मार्मिक दृश्य हुआ जब वहां हाल ही में होने वाले लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए पार्षद श्री बिट्टू द्वारा शाला की ही जिले की दसवीं कक्षा की छात्रा टॉपर पूजा चौधरी एवं कक्षा पहली से लेकर 12 वीं तक की अपनी क्लास की समस्त टॉपर छात्राओं अन्य नन्हें बच्चियों शाला प्राचार्य शिक्षिकायें अभिभावकगण के हाथों कुदाल चलवा शुरू कराया, जिसमें बच्चों की खुशी का ठिकाना ही ना था जैसे कि उन्हें संसार की सबसे बड़ी खुशी मिल रही है जब उनके हाथों द्वारा शुरुआत की जा रही थी,ज्ञात हो की वर्षाें से इस शाला के नवीन भवन की आवश्यकता थी और यह कटनी नगर के अंदर स्थित ऐसी कन्या शाला है जिसमें की पूरी छात्राओं की संख्या फुल होती है यहां की पढ़ाई का स्तर भी बहुत ही बढ़िया है जिसमें की आसपास के क्षेत्र की बच्चियों भी एडमिशन लेने के लिए आतुर रहती हैं, इस प्रकार के निर्माण कार्य से सभी में हर्ष व्याप्त है और मौके पर सभी ने मुक्त कंठ से महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,आयुक्त महोदया तपस्या परिहार एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के प्रति पार्षद श्रीमती प्रियंका बिट्टू द्वारा आभार व्यक्त किया गया l

Back to top button