मध्यप्रदेश

​​​​​​​उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने की खुदकुशी, जानें वजह

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) राममोहन दंडोतिया ने बुधवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम पत्नी से हुए विवाद के बाद उठाया।

एसपी हेड क्वार्टर धर्मवीर यादव ने बताया कि राममोहन दंडोतिया एसबी शाखा में पदस्थ थे और उनकी पोस्टिंग बतौर पीएसओ थी। बुधवार की रात करीब 12 बजे कमला नगर थाने की डायल 100 पर उनकी पत्नी ने कॉल किया। उन्होंने पति द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। एफआरवी मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को अपने साथ थाने लाने लगी।

पुलिस कोपल स्कूल के पास स्थित राममोहन के घर से थोड़ा आगे बढ़ी ही थी कि राममोहन ने अपनी सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। उन्हें इलाज के लिए हजेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply