Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDराष्ट्रीय

फ़िल्म दंगल की अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़

मुंबई। दंगल फिल्म में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुई जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़-छाड़ का शिकार बनी हैं। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर भी अपलोड किया है। वीडियो में जायरा ने रोते हुए अपने साथ हुई आप-बीती बताई है।

जायरा का आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। उनका ये भी आरोप है कि शि‍कायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

जायरा ने फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठा रहा है। वो अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा है।

पहले जब मैंने इसाका विरोध किया, तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही। मगर, बाद में फिर वो इस तहर की हरकत कर रहा है। मैंने कोशिश की थी कि इस घटना का एक वीडियो बना लूं, लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।

जायरा जब मुंबई पहुंची, तो उन्होंने एक लाइव वीडियो भी किया। इस लाइव वीडियो में वो रोते हुए अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बता रही थीं। उन्होंने कहा, वहां सभी लोग मौजूद थे, लेकिन मेरी किसी ने मदद नहीं की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply