katni

हड़ताल अवधि तक रोजगार सहायको के प्रभार होंगे पंचायत सचिवों को

भोपाल। हड़ताल से परेशान सरकार ने कदम उठाया है। दरअसल 15 मई से अपनी नियमिति करण की मांगों को लेकर पंचायतों के रोजगार सहायकों ने हड़ताल कर रखी है। ग्रामीणों

सहित पंचायतों के कामकाज इससे प्रभावित हो रहे हैं इसे देखते हुए रोजगार सहायकों के प्रभार अब नजदीकी या सम्बंधित पंचायत के सचिवो के पास होंगे जिसकेआदेश आज पंचायती राज संचनालय भोपाल द्वारा जारी कर दिए गए है।

गौरतलब है कि 15 मई से रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे जिसको देखते हुए पंचायती राज संचनालय द्वारा आज उक्त आदेश जारी किये गए हैं।

देखे आदेश

IMG 20180522 WA0017

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply