Saturday, May 2, 2026
मध्यप्रदेश

हॉस्टल का खाना खाने से 12 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

इंदौर : तेजाजी नगर में बने शासकीय आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय की 12 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग होने पर एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में इलाज के बाद 6 छात्रओं की छुट्टी कर दी गई। बच्चियों ने हॉस्टल में बनी खिचड़ी-दही और घर से लाई मिठाइयां खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

जानकारी मिलने पर उन्हें आवासीय विद्यालय प्रबंधन ने तिल्लोर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद कुछ बच्चियों की हालत में सुधार हुआ। लगभग 12 बच्चियों की हालत में सुधार न होने से उन्हें एमवायएच में भर्ती किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply