katniLatest

हेलो…मैं तीस हजारी कोर्ट से बोल रही हूँ, आपके खिलाफ मामला दर्ज है!

कटनी। फ्राड का एक नया रूप कल देखने को मिला जब कटनी के कई लोगों के दिल्ली की तीस हजारी अदालत के नाम से फर्जी फोन आये। फोन करने वाली लड़की ने जो बात की उसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। दरअसल इस लड़की ने बेहद रौब से कहा कि आपके खिलाफ दिल्ली की 30 हजारी अदालत में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है। आप तुरंत वकील से बात कीजिये फिर उसने वकील का नम्बर भी दिया। वकील से बात करने पर उसने पेशी आगे बढाने रुपये अकाउंट में भेजने की बात कही।

IMG 20200303 WA0011

दरअसल कटनी निवासी अमित गुप्ता तथा 2 अन्य व्यक्तियों के पास इस तरह के फोन कॉल आये। पहले तो श्री गुप्ता इस फोन से काफी घबड़ा गए। बाद में जब पता लगा कि कुछ अन्य लोगों के पास भी इस तरह के फोन आये तब कहीं जाकर उनकी जान में जान आई। बाद में ट्रू कॉलर में सर्चिंग से पता लगा कि यह नम्बर स्पाम तहत फेक है।

दिल्ली हिंसा के बाद फ्राड का नया तरीका

दिल्ली में हिंसा के बाद ताबड़तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे लोग जो दिल्ली से व्यापार करते हैं तथा उनका आना जाना लगा रहता है ऐसे लोगों की जानकारी जुटा कर इस तरह का फोन किया जा रहा है। काल के दौरान केस खत्म करने पेशी की तारीख बढाने जैसी बात कर तथा कतिथ वकील से बात कराई जाती है जो पैसों की मांग करता है।

Back to top button