Latest

हेलिकॉप्टर की हुई क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची बिजनेसमैन युसूफ अली सहित अन्य यात्री की जान

तिरुवनंतपुरम। केरल में आज एक हेलिकॉप्टर क्रैश लैंडिंग हुई। पनांगड में लुलु समूह के प्रमुख एमए यूसुफ अली और उनकी पत्नी को ले जाने वाले इस हेलीकॉप्टर की केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS) के पास क्रैश लैंडिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में यूसुफ और उसकी पत्नी के साथ-साथ अन्य तीन और लोग सवार थे। बता दें कि लुलु समूह सबसे बड़ा सुपरमार्केट चेन में से एक है। इसका मुख्यालय संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर को दलदली जमीन पर उतरना पड़ा। यह घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पनांगड इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दलदली जमीन पर उतरने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Back to top button