Entertainmentमनोरंजन

हिमाचल की वंदना ठाकुर के सिर सजा Mrs. India Globe का ताज, अब चीन में चमकाएगी नाम

2018 9image 16 44 540215840t ll

शिमला हिमाचल प्रदेश की डॉ. वंदना ठाकुर ने मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब अपने नाम किया है। चंडीगढ़ के जीरकपुर में आयोजित हुए मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन-2018 के ग्रैंड फिनाले में डॉ. वंदना ठाकुर ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस स्पर्धा मेंं शामिल देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए डॉ. वंदना ने मिसेज इंडिया ग्लोब का ताज जीता। उन्होंने इस दौरान मिसेज फैशनिस्ट का सब टाइटल भी हासिल किया। डॉ. वंदना शिमला की रहने वाली हैं।
11 26 403391840shimla ll

मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन-2018 के ग्रैंड फिनाले में जाने-माने कोरियोग्राफर केतन भाटिया, एच.ए.एस. अधिकारी ज्योति राणा, संताबंता डॉट कॉम के मालिक जे.डी. घई, मिसेज इंडिया ग्लोब की डायरेक्टर बीरकौर ढिल्लों व रैडिसन के जी.एम. संजय शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब जीतने के बाद अब डॉ. वंदना चीन में आयोजित होने वाली मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

मिसेज ग्लोब का खिताब जीतना अगला लक्ष्य: वंदना
डॉ. वंदना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता, परिवार और पति को दिया है, जिनके प्रोत्साहन की बदौलत वह अपने सपनों को पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वह मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि उनका अब अगला लक्ष्य मिसेज ग्लोब का खिताब जीतना है। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर वह महिला सुरक्षा व बाल अधिकारों के लिए काम करना चाहेंगी।

Leave a Reply

Back to top button