हाफिज सईद साहिब के खिलाफ पाकिस्तान में कोई केस नहीं-पाक पीएम

hafiz saeed

नई दिल्ली। पाकिस्तान का आतंकियों को लेकर उसकी सोच एक बार फिर सामने आई। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने एक पाक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को साहब कहकर संबोधित किया।

अब्बासी ने कहा कि हाफिज सईद साहब के खिलाफ पाकिस्तान में कोई केस नहीं है। वहीं अब्बासी ने भारत के साथ युद्ध की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि दोनों दोशों को इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी एकतरफा कार्रवाई में शामिल नहीं रहा है। वह हमेशा बातचीत के लिए तैयार है लेकिन जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर समझौता संभव नहीं है।

yashbharat


पाकिस्तान रेडियो की एक रिपोर्ट के अनुसार खकान ने भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के हालिया बयान पर कहा कि भारत के कई उद्देश्य हो सकते हैं लेकिन नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में समझना चाहिए।  गौरतलब है कि जनरल रावत ने कहा था कि अगर सरकार कहे तो सेना पाकिस्तान के परमाणु झांसों को धता बताने और किसी भी अभियान के लिए सीमापार करने को तैयार है। बता दें कि हाफिज़ सईद पर अमेरिका के कड़े रुख के बावजूद भी पाकिस्तान ने उसे नजरबंदी से रिहा कर दिया था।

इसे भी पढ़ें-  सऊदी अरब पर हूती का बड़ा प्रहार: तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर मिसाइल हमले, ‘दावोस इन द डेजर्ट’ सम्मेलन स्थगित; विजन 2030 को लगा तगड़ा झटका