भोपाल । मध्यप्रदेश में सोमवार का दिन भीषण सड़क हादसों का रहा. दमोह में बारातियों से भरी बस काई में गिरी, तो धार, सतना, गुना, भिंड और सिंगरौली में भी रफ़्तार ने क़हर ढाया. इन अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गए.
धामनोद के गुजरी बायपास रोड पर एक कार ने मारुति वेन को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़बरदस्ती थी कि अंजना और कुसुम नाम की 2 महिलाओं की मौत और 4 लोग घायल हो गए. सभी लोग गंधवानी के रहने वाले थे और इंदौर से लौट रहे थे. दूसरा बड़ा हादसा भिंड में हुआ. भिंड-ग्वालियर NH 92 पर गिट्टी से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इसमें कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी.
एक और सड़क हादसा गुना ज़िले के मधुसुदनगढ़ में हुआ. यहां अंधी रफ़्तार से दौड़ रहे ट्रक ने बाइक पर सवार सास और दामाद को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों के नाम चमेली बाई और शिबू सिंह थे. दोनों विदिशा ज़िले के सेमलखेड़ी गांव के रहने वाले थे.
सिंगरौली के करथुआ गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गयी. इसमें 25 यात्री घायल हो गए. 5 की हालत गंभीर है. यात्रियों का कहना है ड्राइवर की झपकी लग गयी थी, जिससे ये हादसा हुआ. उधर सतना में एनएच-7 में नरौरा गांव के पास एक टबेरा गाड़ी बस से जा टकरायी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए.
-
कटनी में 144वां श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 15 से 27 जुलाई तक, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित -
पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पहुँचे डीपीएस स्कूल,विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश -
बरही तहसील पत्रकार संघ ने पेश की मानवता की मिसाल, दिवंगत पत्रकार विकास ताम्रकार के परिवार को दी 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता -
सराफा एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, कई सदस्यों ने कलेक्टर को पत्र लिख कर की जांच व कार्रवाई की मांग -
श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया सायना इंटर नेशनल स्कूल का 20वा स्थापना दिवस -
मकान के अंदर खड़ी क्रेटा कार आग में जलकर खाक, शांति नगर में पुरुस्वानी परिवार के यहां हुई घटना -
गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा भारी; शर्ट ऑर्डर करने वाले बुजुर्ग हुए साइबर ठगी का शिकार, हैक हुआ मोबाइल -
दतिया उपचुनाव: पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने खरीदा नामांकन पत्र, कांग्रेस के अंतिम फैसले पर टिकी निगाहें; अब तक 23 दावेदार मैदान में -
पुलिस की मेगा कॉम्बिंग अभियान में 106 वारंटी गिरफ्तार -
मुनियों के ससंघ आगमन पर जैन समाज ने शहर में निकाली धर्मयात्रा -
दो शातिर बदमाश रेल पुलिस की गिरफ्त में, साढ़े 6 लाख का सामान बरामद -
इंदौर में सजेगा बास्केटबॉल का महाकुंभ: कल से शुरू होगी ‘मप्र अस्मिता लीग’, 26 टीमों की 300 महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दम -
दतिया बवाल पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान: बोले- ‘BJP में टिकट बदलने की परंपरा नहीं, नरोत्तम मिश्रा सीनियर नेता, फैसला मानेंगे’ -
दतिया में हिंसक बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले-‘पार्टी फोरम में रखी जाती है बात, कार्यकर्ता न करें उपद्रव’ -
राशन दुकानों में लंबी लाइनों और सर्वर डाउन से मुक्ति: बिलासपुर में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन ATM’ (अनाज एटीएम), जानिए कैसे मिलेगा राशन -
नरोत्तम मिश्रा के ‘गढ़’ में आखिर क्यों चुना गया आशुतोष को? जानिए बीजेपी के इस चौंकाने वाले फैसले के 4 बड़े कारण -
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़का आक्रोश, जानिए कौन हैं बीजेपी के नए दांव आशुतोष तिवारी जिन्हें मिली कमान -
मप्र: अतिथि विद्वानों के हित में सरकार उठाएगी बड़े कदम, मांगों के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति; 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प -
मानसून और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे; गुना, बीना और इटारसी के यात्रियों को राहत -
इंदौर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ग्वालियर से आए व्यापारी की ट्रेन से कटकर मौत, प्लेटफार्म नंबर 4 पर मची अफरातफरी