Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

हाथरस LIVE :परिजन बोले- हम तो सच बोले रहे, हमारा नार्को टेस्ट क्यों ?

आदित्यनाथ ने इस मामले में एसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी है। इसके बाद भी सुबह तक गांव में किसी की भी एंट्री पर रोक लगी थी।

आज दस बजे मीडिया को गांव में जाने की अनुमति दे दी गई है। मीडिया से बातचीत में पीड़िता के परिजनों ने नार्कों टेस्ट से साफ मना कर दिया।

उनका कहना है कि जब हम सच बोल रहे हैं तो कोई टेस्ट क्यों करवाए। टेस्ट करवाना है तो डीएम और एसपी का करवाइए। जो हम मिनट में झूठ बोल रहे हैं।

लाइव अपडेट : 

  • राहुल गांधी का ट्वीट : दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

 

 

परिजन बोले- हम सीबीआई जांच नहीं चाहते, बस जांच सही हो।

  • पीड़िता की भाभी बोलीं- हम तो सब सच बोल रहे हैं हमारा नार्को टेस्ट क्यों ?

  • पीड़िता के परिजन बोले- यहां तो नेता अपनी राजनीति करने आ रहे हैं।

  • प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट : यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है – अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मँजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

  • मायावती ने भी किया ट्वीट : बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस गैंगरेप मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

मायावती ने ट्वीट किया, ‘हाथरस जघन्य गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाच होनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम