मध्यप्रदेश
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, आग देख भागा ड्राइवर

डिंडोरी। डिंडोरी में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक जल गया। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब ड्राइवर ट्रक खाली कर रहा था। इसी दौरान लापरवाही की वजह से ट्रक पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। एक झटके में ट्रक ने आग पकड़ ली। ट्रक को जलते देख ड्राइवर मौके से भाग गया। कुछ मिनटों के भीतर ही आग पूरे ट्रक में फैल गई और वो धू-धूकर जलने लगा। इस हादसे के बाद इलाके में बिजली भी चली गई। गनीमत रही कि ड्राइवर वक्त रहते मौके से भाग गया, वरना जनहानि भी हो सकती थी।








