उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

Up: हाईस्कूल में अंजली वर्मा, इंटर में रजनीश और आकाश ने किया टॉप

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दोपहर 12.30 बजे बोर्ड मुख्यालय पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक व सभापति डॉ. अवध नरेश शर्मा ने रिजल्ट घोषित किए। इनके अनुसार हाईस्कूल में जहां 75.16 प्रतिशत छात्रा-छात्राएं पास हुए हैं वहीं इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा है।

नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि यूपी बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा के बावजूद बेहतर परिणाम देने वाले हाई स्कूल और इंटर के सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देता हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मेरिट में आने वाले टॉप 10 छात्रों को सम्मानित करूंगा।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, रिकॉर्ड समय एक महीने में ही हाई स्कूल और इंटर की नकल विहीन परीक्षाएं कराने के साथ सबसे कम समय में परिणाम जारी कराने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को भी बधाई देता हूं।

घोषित नतीजों के अनुसार हाईस्कूल में 1062 बालक व 787 बालिकाओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं वहीं इंटर में 90 बालक व 47 बालिकाओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा टापर हैं वहीं इंटर में फतेहपुर के रजनीश शुक्ल और बारबांकी के आकाश मौर्य ने टॉप किया है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। इसमें जहां 72.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं वहीं लड़कियों का प्रतिशत 78.81 प्रतिशत रहा है।

इसके साथ ही हर वर्ष मेरिट लिस्ट पर उठने वाले सवाल व विवादों से बचने और परिणाम में निष्पक्षता लाने के लिए बोर्ड ने फैसला लिया कि इस बार टॉप-20 छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएंगी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी को समाप्त हो गई थी। परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए इस बार पहली बार राज्य बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया था। इस साल 10वीं की परीक्षा में 37,12,508 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in / upresults.nic.in पर जाकर नतीजे देखे जा सकते हैं। वेबसाइट पर आपको UP Board Result 2018 Class 10 Result 2018 और UP Board Result 2018 Class 12 Result 2018 ऑप्शन नजर आएंगे। इन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालें सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप का रिजल्ट ओपन हो जाएगा। ऑनलाइन दिखने वाली मार्कशीट को आप डाउनलोड ऑप्शन को सिलेक्ट कर अपने पास सेव कर सकते हैं।यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही आपup10.jagranjosh.com and up12.jagranjosh.com पर भी परिणाम देख सकते हैं।

10वीं का रिजल्ट यहां देखें…

उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.upresults.nic.in and upmsp.nic.in पर छात्र परीक्षा का परिणाम देख पाने में सक्षम नहीं है तो आप जागरण की एजुकेशन वेबसाइट जोगरणजोश up10.jagranjosh.com पर अपने परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं।

12वीं का रिजल्ट यहां देखें…

उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.upresults.nic.in and upmsp.nic.in पर छात्र परीक्षा का परिणाम देख पाने में सक्षम नहीं है तो आप जागरण की एजुकेशन वेबसाइट जोगरणजोश up12.jagranjosh.com पर अपने परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं।

SMS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

परीक्षा के नतीजे छात्र मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं। एसएमएस ऑप्शन पर UP10 ROLL NUMBER टाइप करें और उसे 56263 पर भेजें। इसी तरह 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए UP12 ROLL NUMBER टाइप कर उसे 56263 नंबर पर भेज दें। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही आप up10.jagranjosh.com and up12.jagranjosh.com पर भी परिणाम देख सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button