Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpur

हाईटेंशन तारों की चोरी से जुड़ रहे सफेदपोश नेता के तार

जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। विगत दिनों पनागर के पास झिलमिली गांव से हाईटेंशन तार चोरी करके जा रहा एक ट्रक नहर में पलट गया जांच के बाद पता चला कि ये तार पास ही स्थिति डिपो से चुराकर ले जाये जा रहे थे। अब इस पूरे मामले में सफेदपोश नेता का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रक की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर में भी छेड़छोड़ की गयी है साथ ही ट्रक में जो नंबर मिले हैं वे भी राजस्थान के हैं। लेकिन सबसे प्रमुख बात तो यह है कि ट्रक में आगे अलग नंबर प्लेट थी और पीछे अलग नंबर प्लेट।
ये थी घटना
सोमवार की रात पनागर के झिलमिली गांव से केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के डिपो से एम्यूमीनियम वायरों के चार बंडल चोरी हुए थे। चोरों द्वारा चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रक में लादकर लगभग 25 लाख रुपए मूल्य के तारों को ले जाया जा रहा था लेकिन ट्रक आगे जाकर नहर में पलट गया और चोरी की साजिश नाकाम हो गयी जिसके बाद चोर ट्रक को छोड़कर भाग गये।
अलग अलग नंबर प्लेट
ट्रक में दो तरह की नंबर प्लेट लगी हुई हैं जो कि शंका जाहिर कर रही हैं। आगे की तरफ आर जे 32 जीए 6752 की नंबर प्लेट है जिसका चेचिस से मिलान नहीं हो रहा है जबकि पीछे की तरफ आर जे 02 जीए 4871 की नंबर प्लेट है जो राजस्थान अलवर की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस नंबर प्लेट का मिलान चेचिस नंबर से हो रहा है।
हो सकता है बड़ा खुलासा
इस पूरे मामले को एक सफेदपोश नेता से भी जोड़ा जा रहा है जो कि एक बड़े राजनैतिक दल में प्रमुख पदाधिकारी भी है। अक्सर उसका नाम विवादों से और इस तरह के मामलों से जोड़कर देखा जाता रहा है। इस पूरे मामले में नंबर प्लेट बदलने और चोरी के माल को दूसरे राज्यों में ले जाकर बेचने का बताया जा रहा है। पुलिस एक ओर जहां सिर्फ चोरी के एंगिल से जांच कर रही है वहीं दूसरी तरफ नंबर प्लेट में हेराफेरी का विषय भी सामने आ रहा है जिसमें एक या दो दिन में बहुत बड़ा खुलासा होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply