कटनी/बरही:।अपनी दो बहनों के साथ 26 मार्च को जबारा देखने निकली कक्षा नवमी की छात्रा को बहला-फुसला कर आरोपी ले गया औऱ उसे शादी का प्रलोभन देकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। दूसरे दिन 27 मार्च की शाम नाबालिका जब घर पहुची तो परिजनों को उसके साथ हुए दुष्कृत्य की जानकारी लगी।
मामला थाना पहुँचा, जिसके बाद बरही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी के साथ उसके इस कारनामे में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह सनसनीखेज वारदात बरही थाना के खितौली चौकी क्षेत्र के ग्राम हदरहटा-उटिनटोला की है। इस संबंध में बरही टीआई रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम हदरहटा निवासी आरोपी राहुल बसोर उटिनटोला निवासी नाबालिगा को बहला-फुसलाकर अपने साथी राजेश चौधरी की मदद से पीड़िता को बाइक में बैठाकर ले गया और उसे अपनी हवश का शिकार बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था, जिन्हें मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश लेकर हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 366आईपीसी व बालको का संरंक्षण अधिनियम 4-6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहले से थी जान-पहचान
आरोपी व पीड़िता की जान पहचान पहले से थी। एक माह पूर्व से दोनों की बात मोबाइल के माध्यम से हो रही थी। 26 मार्च को जबारा देखने के बहाने पीड़िता घर से निकली थी, जिसे बाइक में बैठाकर आरोपी ले गया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुराचार भाग गया। इस मामले में अपहरण कर लेने की सनसनी क्षेत्र में फैली थी।








